महासमुंद. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला योजना में एक बड़ा घोटाला सामने आया है. मामला सरायपाली थाना क्षेत्र के बंसुलीडीह का है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि आरोपियों ने 200 गांवों के 2255 लोगों के नाम का कार्ड अपने पास रख लिया था. शुक्रवार को पुलिस ने टीम बनाकर कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी. मौके पर आरोपियों के ठिकाने से 1375 नग इण्डेन कंपनी खाली सिलेंडर, 159 नग भरा सिलेंडर कुल 1534 नग, 3 वाहन, एचपी कंपनी का 42 नग भरा गैस सिलेण्डर, भारत गैस का 25 नग खाली गैस सिलेण्डर समेत 63 लाख का सामान बरामद किया है.
http://अमानवीयता : गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, बुरी तरह जख्मी
इस मामले में ग्राम बंसुलीडीह निवासी योगेश पटेल पिता तीरथ पटेल, प्रकाश चंद पटेल पिता तीरथ पटेल, ग्राम पिरदा निवासी ज्ञानदास पटेल पिता कन्हियालाल पटेल के खिलाफ थाना सरायपाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इसमें अन्य व्यक्तियों की भी सलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उक्त कार्रवाई सरायपाली प्रभारी मल्लिका तिवारी एवं स्टाफ, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, विकास शर्मा, नवधा राम खाण्डेकर, प्रकाश नंद ने की.
http://जंगल से भटककर शहर पहुंचा हिरण, वन अमला ने कुत्तों से बचाया







