महासमुंद. कोमाखान पुलिस ने कार से दो युवकों को 70 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक रविवार को एनएच 353 फॉरेस्ट नाका टेमरी में मुखबिर की सूचना पर होंडा सिटी कार जीजे 12 एके 5732 को रोककर तलाशी के दौरान उक्त कार में सवार ग्राम कोदला थाना कुदला जिला गंजाम ओड़िशा निवासी अरुण कुमार पाणिग्रही पिता विश्वनाथ पाणिग्रही (30) एवं ग्राम किराम्बो थाना मोहना जिला गजपति ओड़िशा निवासी सूर्या सबर पिता एरना सबर (20) के संयुक्त कब्जे से 70 किलो गांजा कीमती 14 लाख, तीन विभिन्न कंपनियों के मोबाइल एवं दोनों से नगद पांच हजार रुपए जब्त की गई. आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजा वे गजपति ओड़िशा से सूरत ले जा रहे थे. सम्पूर्ण कार्रवाई निरीक्षक प्रदीप मिंज, सहायक उपनिरीक्षक कौशल साहू, प्रधान आरक्षक नरेंद्र साहू, आरक्षक नीरा यादव, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक राजकुमार वर्मा, आरक्षक हेमलाल ध्रुव द्वारा की गई.
http://रीम शेख-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘इश्क तन्हा’ रिलीज
एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन करें : रूपकुमारी
महासमुंद. छत्तीसगढ़ में कोरोना से बिगड़ते हालात पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन करने की मांग की है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार को प्रदेशभर में 1 सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन या जनता कर्फ्य की घोषणा करनी चाहिए. साथ ही कोरोना से प्रदेश में बिगड़े हालात के मद्देनजर सरकार को तत्काल प्रभाव से डाक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की अंशकालिक भर्ती करनी चाहिए. जिससे अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों की कमी दूर की जा सके. इसके अलावा कोरोना संक्रमण की स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हो.
http://राज्यसभा में हंगामा करने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित







