नई दिल्ली. राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने सोमवार को 8 विपक्षी सांसदों को एक हफ्ते के लिए सदन की कार्रवाई से निलंबित कर दिया. जिन सांसदों को निलंबित किया गया उनमें डेरेक ओ’ब्रायन, राजीव सातव, संजय सिंह, केके रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और इलामारन करीम हैं. इन सभी पर उपसभापति के साथ असंसदीय व्यवहार करने का आरोप है. रविवार को कृषि से जुड़े दो विधेयक सदन में पास हुए थे. चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी की, उपसभापति हरिवंश का माइक निकालने की कोशिश की थी.
http://बेकार गई मयंक की पारी, सुपर ओवर में DC ने KXIP को हराया
सभापति वेंकैया ने उपसभापति हरिवंश पर कार्रवाई की मांग को खारिज कर दिया. कृषि मंत्री के जवाब पर बहस की मांग खारिज होने पर 12 विपक्षी दलों ने रविवार को हरिवंश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था. वेंकैया ने कहा कि कल जो राज्यसभा में हुआ, उसे अच्छा नहीं कहा जा सकता. कुछ सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी की. उपसभापति को धमकाया. उनके काम में अड़ंगा डाला गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरा सुझाव है कि जिन सांसदों पर कार्रवाई हुई, उन्हें अपने अंदर झांककर देखना चाहिए.
http://OBC और सामान्य वर्ग के आरक्षण को लेकर अहम निर्णय, अब राशन कार्ड से डेटा जुटाएगी सरकार









