আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘दो गज की दूरी और चेहरे पर मास्क हो जरूरी’, स्वास्थ्य मंत्री ने की सावधानी से त्यौहार मनाने की अपील

Published on: October 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. स्वास्थ्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी रखने की अपील की है. उन्होंने लोगों को इन त्योहारों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. प्रदेश में अभी भी रोज करीब ढाई हजार से तीन हजार के बीच मरीज मिल रहे हैं. इसके संक्रमण से बचने सावधानी जरूरी है. श्री सिंहदेव ने ‘दो गज की दूरी और चेहरे पर मास्क है जरूरी’ के सूत्र को अपनाते हुए खुद को और परिजनों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने की अपील की है. उन्होंने लोगों से बिना मास्क लगाए बाहर नहीं निकलने कहा है.

http://बौद्ध पुरातात्विक स्थल सिरपुर की अध्ययन यात्रा 25 अक्टूबर से


मरवाही उपनिर्वाचन के लिए जयसिंह सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयसिंह को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रेक्षक  प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक आमजन से मुलाकात हेतु पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह गौरेला में उपलब्ध रहेंगे. सामान्य प्रेक्षक जयसिंह का स्थानीय मोबाइल नम्बर 62655-01904 और दूरभाष नंबर 07751-221022 है तथा ई-मेल observermarwahi@gmail.com है. जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने बताया है कि मरवाही उप निर्वाचन 2020 से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझावों एवं शिकायतों के लिए सामान्य प्रेक्षक से पीडब्लूडी विश्राम गृह गौरेला में निर्धारित अवधि पर मिल सकते हैं एवं उनके दूरभाष/मोबाइल/ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं.

http://नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, माता रानी हो जाएंगी नाराज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now