আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बौद्ध पुरातात्विक स्थल सिरपुर की अध्ययन यात्रा 25 अक्टूबर से

Published on: October 17, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल की ओर से माह के अंतिम रविवार 25 अक्टूबर को ऐतिहासिक बौद्ध पुरातात्विक स्थल सिरपुर की अध्ययन यात्रा आयोजित की गई है. उक्त अध्ययन यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़, सारंगढ, महासमुंद, पिथौरा, धमतरी, कोरबा आदि स्थानों के साथी 25 अक्टूबर की सुबह दूरी के अनुसार सुबह 6 से 8 बजे  रवाना होंगे. रास्ते में सिरपुर से 25 किलोमीटर पहले एनएच 53 के पास बिरबिरा गांव में आधा घंटा रुककर वहां बन रहे धम्मलेंड अंतरराष्ट्रीय भिक्षु प्रशिक्षण केंद्र एवं इंटरनेशनल स्कूल का भ्रमण करेंगे. इसके बाद सिरपुर जाकर पुरातत्वविदों तथा विषय विशेषज्ञों के साथ सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों का पैदल भ्रमण करते हुए जानकारी प्राप्त करेंगे. शाम को 4 बजे सिरपुर से वापस लौटने रवानगी होगी.

http://नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, माता रानी हो जाएंगी नाराज



सभी सहयात्री अपने अपने वाहनों से सिरपुर पहुचेंगे. मूलनिवासी फेस्टिवल द्वारा किसी वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है. आर्किलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के म्यूजियम की फीस 20 रुपए प्रति व्यक्ति है. पंद्रह वर्ष से कम आयु के बच्चों को कोई फीस नहीं लगेगी. सुरक्षा की दृष्टिकोण से महानदी या सिरपुर तालाब में नहाना वर्जित रहेगा. कोविड-19 संबंधी सावधानियों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. इस अध्ययन यात्रा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है. अध्ययन यात्रा में शामिल होने वाले इच्छुक व्यक्ति स्थनीय संयोजक हेमंत खुंटे के मोबाइल नंबर 9926274195 पर 20 अक्टूबर तक सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं. उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक हेमंत खुंटे ने दी है.

http://‘प्रदेश सरकार के किसान विरोधी कृत्यों से हताश किसान अब आत्महत्या तक के लिए विवश हो रहे’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now