बीजापुर. इंद्रावती नदी में एक नाव पलटने से 2 लोग लापता हो गए है. जिनकी तलाश की जा रही है. हालांकि तेज बहाव में बहने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं एक मासूम बच्चे को समय रहते बचा लिया गया. जानकारी के मुताबिक इंद्रावती नदी के नेलसनार के शतवा घाट पर छोटी सी डोंगी में चालक सहित 8 ग्रामीण सवार होकर तुमनार बाजार जा रहे थे. तभी अचानक तेज बहाव में बैलेंस बिगड़ने से डोंगी पलट गई. नाव पलटने 1 मासूम सहित 3 ग्रामीण बह गए.
http://काशी में पावर कट, सरकार ने डायरेक्टर को डिमोट कर बना दिया इंजीनियर
जिसमें से रंजीत नाम के बच्चे को एक महिला ने बचा लिया. तेज बहाव में बहने वाले पोनेडवाया निवासी टिंगरी वेकको और बेलनार निवासी गल्ले कोरसा की तलाश की जा रही है. घटना की सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार पहुंच गए हैं. भैरमगढ़ तहसीलदार नंदकिशोर पटेल ने बताया कि नगर सैनिक की टीम ने नेलेसनार घाट पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दी है. थाना प्रभारी नेलेसनार भी यहां मौजूद हैं. नदी के बीच चट्टान है. इसी से टकराकर नाव पलटती हैं.
http://ट्विटर पर मां के लिए दूल्हा खोज रही है बेटी, शादी के लिए रखी हैं ये तीन शर्तें







