खरसिया. सोमवार सुबह ग्राम महका निवासी शर्मा परिवार के लिए कहर बनकर सामने आई. मुकेश शर्मा के लाडले सागर शर्मा (10) और श्याम शर्मा (12) सुबह लगभग 8:40 पर स्नान के लिए पनखतिया-पार तालाब गए थे, जहां तेज गर्मी की वजह से देर तक पानी में नहाने का मजा लेने के लिए गहराई में उतर गए. वहीं ठीक से तैरकर किनारे ना आने की स्थिति में दोनों सगे भाइयों की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई. तालाब पर स्नान कर रहे अन्य से घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले तत्काल तालाब पर पहुंचे. वहीं बिलखने लगे. स्थिति यह थी कि परिवार वालों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब दोनों बच्चे नहीं रहे. चौकी पुलिस को जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों किशोर बच्चों को सिविल हॉस्पिटल खरसिया लाया गया. जहां प्रारंभिक जांच में ही उनकी मौत होना पाया गया.
https://NATO चीफ का दावा- रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
कलेक्टर ने ग्राम धरमपुरा में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
मुंगेली. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सोमवार को मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम में मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, राशन, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, नाली, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव की मुख्यालय में उपस्थिति आदि की जानकारी ली. जनचौपाल कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को पेंशन, राशन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही राशन, पेंशन से वंचित नहीं होना चाहिए. उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और श्रद्धांजलि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए.
https://नहर में तैरता हुआ मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका







