আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

NATO चीफ का दावा- रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन

Published on: May 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के चीफ जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने दावा किया है कि रूस से यूक्रेन जंग जीत सकता है. स्टोलटेनबर्ग ने नाटो देशों से यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस युद्ध को जीत सकता है. यूक्रेनियन बहादुरी से अपने देश की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें यूक्रेन को अपना समर्थन देना जारी रखना चाहिए. स्टोलटेनबर्ग ने बर्लिन में नाटो देशों के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में ये बातें कही. उन्होंने कहा कि जिस योजना के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, उस तरह से युद्ध जारी नहीं है. स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहा.

https://डीजे बंद होने पर बारातियों ने किया जमकर बवाल, बगैर दुल्हन के लौटी बारात

रूसी सैनिक खार्किव से पीछे हट रहे हैं और डोनबास में उनका आक्रमण रूक गया है. इस बैठक में जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने कहा कि नाटो देश यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं ताकि रूसी सैनिकों को पीछे हटाने में यूक्रेन को मदद मिल सके. बैरबॉक ने कहा कि हम सहमत हैं कि जब तक यूक्रेन को आत्मरक्षा के लिए जब तक हमारे समर्थन की आवश्यकता है, तब तक हमें अपने प्रयासों में विशेष रूप से सैन्य समर्थन के मामले में न तो झुकना चाहिए और न ही छोड़ना चाहिए. स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि फिनलैंड की ओर से घोषणा की गई है कि वह नाटो में शामिल होने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि फिनलैंड की सदस्यता हमारी साझा सुरक्षा को बढ़ाएगी. साथ ही इससे यह मैसेज जाएगा कि हर किसी के लिए नाटो का दरवाजा खुला है.

https://50MP कैमरे के साथ Motorola Edge 30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now