धमतरी. पुलिस ने मंगलवार सुबह दो हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 41 हीरे बरामद हुए हैं. दोनों आरोपी हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहे थे. जानकारी के अनुसार गरियाबंद के देवभोग खदान से हीरे की चोरी कर तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. इस बीच हीरा तस्करों के बारे में सूचना मिली. इस पर एसडीओपी नगरी के नेतृत्व में टीआई एनएस ठाकुर ने नगरी सांकरा मोड़ में मुक्तिधाम के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर दी.
थोड़ी देर बाद बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो युवकों ने अपना नाम गहनासियार नगरी निवासी गोपीचंद मरकाम (32), धवलपुर निवासी बलिराम मेश्राम (30) बताया. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 41 नग हीरे बरामद हुए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 भादवि एवं माइनिंग अधिनियम की धारा 4 (2) (1) के तहत कार्रवाई की है. हीरे की बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है.
http://कोरोना का रिकवरी रेट 48.07%, अब तक 95527 मरीज हुए ठीक : स्वास्थ्य मंत्रालय
आपदा पीड़ित परिजनों के लिए 4 लाख सहायता राशि स्वीकृत
अम्बिकापुर. कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आपदा पीड़ित परिजनों के लिए नियमानुसार शीघ्र आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एएल ध्रुव द्वारा आपदा पीड़ित परिवार के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत कर संबंधितों को तहसीलदार से सम्पर्क कर राशि प्राप्त करने कहा गया है. जानकारी के अनुसार लखनपुर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरकोतगा निवासी स्व. गणेश प्रसाद राजवाडे़ की मृत्यु 15 जनवरी 2019 को कुएं में डूबने से होने के कारण उनकी पत्नी श्रीमती रीता बाई के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के प्रावधान के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है.
http://पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष







