আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Bajaj Pulsar के दो नए मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: October 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Bajaj Pulsar के दो नए मॉडल Bajaj Pulsar N250 और Bajaj Pulsar F250 को लॉन्च कर दिया गया है. बजाज Pulsar N250 मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,38,000 रुपए और Bajaj Pulsar F250 की कीमत 1,40,000 रुपए है. नई पल्सर 250 को दो रंगों कलर रेसिंग रेड और टेक्नो ग्रे में लॉन्च किया गया है. नई Bajaj Pulsar 250 के दोनों मॉडल को पूरी तरह से री-डिजाइन किया गया है. स्पोर्ट बाइक सेगमेंट में दमदार मौजूदगी रखने वाली इस बाइक को कंपनी ने नई ट्यूबलर फ्रेम चेसिस पर डेवलप किया है. इसमें फ्रंट पर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन फोर्क है. वहीं रियर पर कंपनी ने नया मोनोशॉक सस्पेंशन यूनिट दिया है. बजाज Pulsar 250 में कंपनी ने DTS-i 4 स्ट्रोक ऑयल कूल्ड इंजन दिया है. ये BS-6 के अनुरूप है.

https://महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म, तीन लड़कियां और दो लड़के

ये 24.5 PS की मैक्सिमम पावर और 21.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में कंपनी ने 5-स्पीड ट्रांसमिशन मोड दिया है और सेमी डिजिटल मीटर दिया है और साथ में टैकोमीटर नीडल को बरकरार रखा है. कंपनी ने नई Bajaj Pulsar 250 में प्रोजेक्टर यूनीपॉड हैडलैंप दिए हैं. इसमें Bajaj Pulsar F250 में ग्राहकों को फ्लैंकिंग रिवर्स बूमरैंग एलईडी डीआरएल भी मिलेगी. ये सड़क पर बेहतर विजिबिलिटी देती है जिससे ड्राइवर को बाइक पर अच्छे से कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके अलावा इन बाइक्स में 300mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230mm के रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. दोनों के एक्सटीरियर लुक में काफी अंतर है. पल्सर 250 का लुक जहां नेकेड स्ट्रीटफाइटर स्टाइल का है वहीं Pulsar 250F का लुक सेमी-फेयर्ड सेटअप का है.

https://पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, महिला कर्मचारी बर्खास्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now