আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि, चीन में 2800 लोगों की मौत

Published on: March 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर वैश्विक स्तर पर बढ़ता ही जा रहा है. भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है. भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस से दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है. इसमें से एक मरीज नई दिल्ली और दूसरा तेलंगाना से है. दोनों मरीजों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और उनपर करीबी से नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में जिस शख्स में कोरोना की जांच पॉजीटिव आई है वह हाल ही इटली का दौरा करके आया था, जबकि तेलंगाना में कोरोना पॉजिटिव शख्स दुबई की यात्रा करके आया था. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नागरिकों को चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की यात्रा से बचने की सलाह दी है.

http://साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की मौत

उन्होंने कहा कि महामारी के प्रभाव को देखते हुए अन्य देशों में भी यात्रा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. इससे पहले केरल के तीन युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. हालांकि, उनकी स्थिति में सुधार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी. बता दें कि चीन में कोरोना ने अबतक 79,824 लोग संक्रमित हैं, जबकि वहां कुल मृतकों की संख्या 2870 तक पहुंच गई है. ईरान में बहुत तेजी से कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. वहां 978 लोग कोरोना की चपेट में हैं. ईरान में 54 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि इटली में भी कोरोना से 29 लोग मर चुके हैं. जबकि अमेरिका में भी कोरोना से 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

http://VIDEO : इस बुजुर्ग महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now