महासमुंद. बागबाहरा पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 75 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बुधवार को गांजा परिवहन की सूचना पर थाना के सामने एनएच 353 मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर होण्डा एकार्ड गोल्डन रंग की कार क्रमांक सीजी 04 H 1323 को पुलिस टीम ने रोका. वाहन चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम सुजीत कुमार राघव पिता नरेन्द्र कुमार (36) साकिन किरतपुर जिला बुलंदशहर (उप्र) व बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मो. आसिफ ऊर्फ रेहान शेख पिता फिरोज अहमद (19) गोटवा बाजार जिला बस्तीर (उप्र) का रहने वाला बताया.
http://इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी
वाहन की तलाशी से पीछे वाली सीट में एक गुप्त चेम्बर से 40 पैकेट गांजा और डिक्की से 2 नग नम्बर प्लेट बरामद किया. सुजीत से 4,500 रु. नगद, दो नग मोबाइल, आधार कार्ड व मो. आसिफ से 400 रु. नगद, दो नग मोबाइल एवं आधार कार्ड मिला जिसे जब्त किया गया. वाहन से बरामद 40 पैकेट गांजे का वजन कुल 75 किलो कीमती 3,75,000 रु. पाया गया. आरोपियों को धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार दास, आरक्षक विरेन्द्र तिवारी, आरक्षक एकलव्य बैस, आरक्षक शंकर ठाकुर, आरक्षक नंद कुमार सिदार का योगदान रहा.
http://चुनाव प्रचार करने वाले 5 पंचायतों के तीन सचिव जिला पंचायत अटैच







