আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चुनाव प्रचार करने वाले 5 पंचायतों के तीन सचिव जिला पंचायत अटैच

Published on: January 23, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. शासकीय सेवा में रहते हुए प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने वाले पांच ग्राम पंचायतों के तीन सचिवों को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत अटैच कर दिया गया है. ज्ञात हो कि जिले के पिथौरा क्षेत्र के क्र 8 मुढ़ीपार सीट कांग्रेस की प्रतिष्ठा की सीट बन गई है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध उक्त तीनों सचिवों के काम करने की शिकायत की गई थी. जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला पंचायत महासमुंद के सीईओ डॉ रवि मित्तल ने एक शिकायत की जांच के बाद उक्त कार्रवाई की है. सूत्रों के अनुसार जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण जिला पंचायत की सीट क्षेत्र क्र 8 में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री उषा पटेल को कांग्रेस की ओर से अधिकृत किया गया है.

http://निर्भया के दोषियों से तिहाड़ जेल प्रशासन ने पूछी आखिरी इच्छा

पर कांग्रेस की ही अनिता अजय नन्द बागी होकर चुनाव लड़ रही हैं. जिससे यह क्षेत्र दिलचस्प हो गया है. इस जिला पंचायत क्षेत्र में विजयमाला एवं बड़े टेमरी के सचिव नरेंद्र वैष्णव, खैरखुंटा एवं गोपालपुर के सचिव विनय गार्डिया सहित कुम्हारीमुड़ा के सचिव रेखराज साहू के जिला पंचायत के एक प्रत्याशी के पक्ष में काम करने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी उषा पटेल ने इसकी लिखित शिकायत जिला चुनाव अधिकारी से की थी. जिसकी जांच के बाद बुधवार को ही तत्काल कार्रवाई की गई. सभी सचिवों को कल ही जिला पंचायत मुख्यालय महासमुंद बुलवा लिया गया.

http://एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now