আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गंगरेल बांध में नाव पलटने से 2 बच्चियों की मौत, एक लापता

Published on: January 29, 2020
---Advertisement---

धमतरी. मंगलवार शाम गंगरेल बांध में नाव पलटने से 2 बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची लापता है. घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, नारायणपुर से एक परिवार मंगलवार शाम करीब 4 बजे अकलाडोंगरी घूमने आया था. यह सभी लोग वहां गंगरेल बांध के पास पहुंचे और किनारे बंधी मछुआरों की छोटी नाव खोल ली. इस नाव पर परिवार के सभी 12 लोग सवार हो गए और खुद ही चलाते हुए बांध में घूमने लगे. बताया जा रहा है कि इसी बीच तेज हवा के साथ लहर आई और पानी नाव में भरने लगा. इसके चलते नाव पलट गई. इस दौरान जो लोग तैर सकते थे, वह बाहर निकल आए और बचाने के लिए शोर मचाया.

http://निर्वाचन कर्तव्य में अनुपस्थित 4 कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित

गांव से मछुआरे जाल लेकर पहुंचे और लोगों बचाने का प्रयास शुरू हुआ. हालांकि, लोगों को बाहर निकाला जाता, तब तक नया कोलियारी निवासी सुमित्रा नाग (16) और बाजार पारा नारायणपुर निवासी निवेदिका कांगे (3) की मौत हो चुकी थी. जबकि कोड़े जुंगा कांकेर निवासी दुर्गेश्वरी कांगे (23) और नीराबाई मंडावी की हालत गंभीर है. घायलों को चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना के बाद लक्ष्मी मंडावी (5) लापता है. उसकी तलाश में पुलिस देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही. पुलिस ने बताया कि रात को रेस्क्यू ऑपरेशन संभव नहीं था, इसलिए मुश्किल हो रही थी. अब बुधवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.

http://निर्भया के दोषी मुकेश का आरोप- जेल में हुआ मेरा यौन शोषण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now