আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो दिन की बैंक हड़ताल टली, प्रभावित नहीं होगा सामान्य कामकाज

Published on: September 24, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों की यूनियनों ने इस सप्ताह प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल को टाल दी है. वित्त सचिव राजीव कुमार की ओर से उनकी चिंताओं पर गौर करने के आश्वासन के बाद यूनियनों ने हड़ताल टालने का फैसला किया है. बैंक अधिकारियों की चार यूनियनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों का एकीकरण कर चार बैंक बनाने की घोषणा के खिलाफ 26-27 सितंबर से दो दिन की हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी. सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वित्त सचिव ने सभी चिंताओं को लेकर एक समिति के गठन के मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया है.

http://मासूमों का अपहरण, एक की हत्या रोने की आवाज सुन दूसरी को ग्रामीणों ने बचाया

यह समिति दस बैंकों के प्रस्तावित एकीकरण से जुड़े मुद्दों पर गौर करेगी. इसमे सभी बैंकों की पहचान कायम रखने का मुद्दा भी है. बयान में कहा गया है कि इस बातचीत के बाद हड़ताल के आह्वान को वापस लेने की अपील की गई. बयान में कहा गया है कि वित्त सचिव के साथ एक सकारात्मक और कार्ययोग्य समाधान पर बातचीत के बाद 48 घंटे की हड़ताल को टाल दिया गया है. इससे अब 26 और 27 सितंबर को बैंकों का सामान्य कामकाज प्रभावित नहीं होगा.

http://VIDEO : सांड की आंख का ट्रेलर रिलीज, दमदार है तापसी-भूमि की अदाकारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now