আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

12 घंटे के अंदर भाजपा और एसडीपीआई के दो नेताओं की हत्या, धारा 144 लागू

Published on: December 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. 12 घंटे के अंदर दो नेताओं की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के अलझुप्पा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो राज्य स्तरीय नेता को मौत के घाट उतार दिया गया है. हत्या के बाद से तनाव का माहौल है जिसके चलते इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या उनके घर के सामने ही कर दी गई, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी 8 लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें चाकू मार दिया. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

https://सपना ने घाघरा पहनकर बॉलीवुड गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

बता दें कि एसडीपीआई के राज्य सचिव शान केएस (38) की शनिवार की रात अज्ञात गिरोह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. एसडीपीआई नेता पर उस समय हमला किया गया, जब वह अपने स्कूटर पर मन्नाचेरी में घर लौट रहे थे. पुलिस ने कहा कि एक कार में आए हमलावरों ने पहले उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और नीचे गिरने पर उन पर कई बार चाकू से हमला कर दिया. पीड़ित को कई फ्रैक्चर और सिर में चोटें आईं और बाद में एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में दो राजनीतिक हत्याओं की निंदा की और कहा कि सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी. ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा.

https://PM Kisan : किसानों के खाते में नहीं आई 10वीं किस्त, जानिए वजह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now