আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौके पर ही मौत

Published on: October 4, 2020
---Advertisement---

दुर्ग. जिले के अंडा थाना इलाके में शनिवार की देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. एक युवक घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक घटना दुर्ग-बालोद रोड पर स्थित कुथरेल गांव के पास हुई. दो बाइक तेज रफ्तार से गुजर रही थीं, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में देवरी, कचांदुर के दो युवक महेश कुमार और यावेंद्र बंजारे शामिल हैं. इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार धमधा निवासी अजय सोनी की भी मौत हुई है. अपने दोस्त रामचंद्र के साथ धमधा जा रहे थे.

http://सत्ता में आए तो कूड़ेदान में फेंक देंगे तीनों कृषि कानून : राहुल



रामचंद्र इस हादसे में घायल हो गए. अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क पर सामने से आ रही बाइक का अंदाजा ना होने की वजह से दोनों बाइक आपस में भिड़ गईं. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अंडा थाना प्रभारी ने बताया कि महेश और यावेंद्र दुर्ग नगर निगम में काम करते थे. काम खत्म होने के बाद रात में घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. परिवार के लोगों से भी अब पूछताछ कर रहे हैं.

http://कांग्रेस किसान हितैषी है तो छत्तीसगढ़ में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदे : चुन्नीलाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now