नई दिल्ली. पंजाब के मोगा से रविवार को कांग्रेस की ‘खेती बचाओ यात्रा’ की शुरूआत हो गई है. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को कोविड महामारी के दौरान लागू करने की क्या जरूरत थी. यदि किसान इन नए कानूनों से खुश हैं तो देश भर में किसान प्रदर्शन प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं. पंजाब में किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं. अगर सरकार को ये बिल पास करना ही था तो सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा करनी चाहिए थी. उन्होने कहा कि वे किसानों को गारंटी देना चाहते हैं कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई उस दिन इन तीनों काले कानून को खत्म कर देगी और इन कानूनों को कूड़ेदान में फेंक देगी.
http://कांग्रेस किसान हितैषी है तो छत्तीसगढ़ में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदे : चुन्नीलाल
राहुल ने कहा कि वे पंजाब के किसानों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस देश भर के किसानों के साथ खड़ी है और कांग्रेस एक इंच भी अपने वादे से पीछे नहीं हटने वाली है. उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार एमएसपी को खत्म करना चाहती है और चाहती है कि खेती का पूरा बाजार अंबानी और अंडानी के हवाले कर दिया जाए, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी. राहुल गांधी ने कहा कि वे ये मानते हैं कि किसानों की उपज खरीदने के लिए बने मौजूदा सिस्टम में खामी है, लेकिन इस सिस्टम को सुधारने की जरूरत है, इसे नष्ट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर ये सिस्टम नष्ट हो गया तो किसानों के पास कुछ नहीं बचेगा और किसान को सीधा अंबानी और अडानी से बात करनी पड़ेगी और इस बातचीत में किसान मारा जाएगा.
http://एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने से निधन
#WATCH: Punjab: CM Captain Amarinder Singh, Congress leader Rahul Gandhi, party's state chief Sunil Jakhar take part in tractor yatra from Badhni Kalan to Jattpura as part of party's 'Kheti Bachao Yatra'. pic.twitter.com/TpXTpxcGCx
— ANI (@ANI) October 4, 2020









