আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दो सहायक ग्रेड-3 निलंबित

Published on: May 8, 2021
---Advertisement---

बलरामपुर. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलसर के सहायक ग्रेड-03 चन्दन टोप्पो तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शंकरगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 नितिन कुजूर की ड्यूटी कोविड-19 टीकाकरण के लिपिकीय कार्य में सहयोग करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ में लगाई गई थी. चन्दन टोप्पो व नितिन कुजूर द्वारा 06 अप्रैल को कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात 07 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बगैर किसी सूचना के कर्तव्य पर लगातार अनुपस्थित रहने एवं अपने दायित्वों का सजगता के निर्वहन न करने की पुष्टि हुई है. उक्त दोनों सहायक ग्रेड-03 को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर श्याम धावड़े ने निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में दोनों सहायक ग्रेड-03 का कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

http://जेल से कैदियों के फरार होने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर होगी जब्ती, घर वाले पर लगेगा जुर्माना

अम्बिकापुर. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिले में शादी, षष्ठी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाना प्रतिबंधित कर दिया गया है. किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डीजे का उपयोग किया जाता है तो निगरानी दल द्वारा जब्ती की कार्रवाई की जाएगी तथा डीजे का उपयोग करने वालो पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय शादी ब्याह कार्यक्रम जोरों से चल रहा है जिसमें डीजे का प्रयोग करने से भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है. इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है. कोरोना संक्रमण को रोकने प्रतिबंधित आदेश का पालन जरूरी है इसलिए किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डीजे बजाना प्रतिबंधित किया गया है. नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी.

http://DRDO की दवा को मंजूरी, कम होगी ऑक्सीजन की जरूरत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now