महासमुंद. जिला जेल से 5 कैदियों के फरार होने की घटना की जांच हेतु कलेक्टर डोमन सिंह ने दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं. अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, महासमुंद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. दण्डाधिकारी जांच हेतु निम्न बिन्दु तय किए गए हैं. इनमें जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की फरारी किन परिस्थितियों में हुई, बंदियों की फरार होने की लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है, उत्तरदायित्व का निर्धारण, अन्य बिन्दु जो जांच अधिकारी उचित समझे.
http://DRDO की दवा को मंजूरी, कम होगी ऑक्सीजन की जरूरत
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी महासमुंद को उपरोक्त बिन्दुओं पर जांच कर जांच प्रतिवेदन एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने निर्देश दिया गया है. बता दें कि पाँचों विचाराधीन कैदी 6 मई 2021 को महासमुंद जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे हालांकि पाँचों क़ैदियों को बाद में पकड़ लिया गया. उपमहानिदेशक जेल एवं सुधरात्मक सेवाएं छतीसगढ़ रायपुर ने जिला जेल महासमुंद से फरारी की उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच कराकर जांच प्रतिवेदन जेल मुख्यालय को उपलब्ध कराने कहा है.
http://9 बोरी गुटखा और जर्दा के साथ दो गिरफ्तार, एक लाख रुपए से अधिक नकदी भी बरामद







