महासमुंद/सरायपाली. बलौदा पुलिस ने वन्य जीव पैंगोलिन (साल) की बिक्री करते जामपाली के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम टेमरी, जामपाली पुल के पास दो लोगों के कब्जे से जिन्दा पैंगोलिन मिला. इस संबंध में उक्त वन्य जीव को अपने पास रखकर परिवहन करने एवं बिक्री वास्ते ग्राहक तलाशने के संबंध में वैध कागजात, लाइसेंस पेश करने हेतु संयुक्त रूप से दोनों संदेहियों को धारा 91 जा. फौ. के तहत नोटिस दिया गया. दोनों ने इस संबंध में कोई वैध कागजात, लाइसेंस नहीं होना बताए.
http://धनश्री वर्मा ने ‘बुर्ज खलीफा’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका
जिससे मौके पर ही बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 9,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (1972) के तहत ग्राम जामपाली निवासी डमरू सिदार (39) एवं नेपाल सिदार (35) के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया. उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी नसीम उद्दीन, प्रधान आरक्षक पंकज बाघ, रक्षक सुभाष यादव, बिरेन्द्र कर, अजय नेताम, रूपचंद बरिहा, मनोज भोई, छविशंकर सागर, चौकी बलौदा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
http://जंगल में बनाई जा रही थी शराब, 315 लीटर के साथ एक गिरफ्तार







