नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके डांस वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं. धनश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो हालांकि पुराना है लेकिन धनश्री ने इसे अब शेयर किया है. वह इसमें ‘जी करदा दिला दूं तैनू बुर्ज खलीफा’ गाने पर डांस कर रही हैं. वीडियो ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है. धनश्री ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- पिछले साल दुबई में आईपीएल के दौरान का वीडियो. बुर्ज खलीफा. इसका दूसरा वर्जन चाहिए. क्या कहते हो.
http://जंगल में बनाई जा रही थी शराब, 315 लीटर के साथ एक गिरफ्तार
इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है जिसे लाखों लाइक मिल चुके हैं. बता दें कि धनश्री वर्मा का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल (धनश्री वर्मा यूट्यूब चैनल) है, इस चैनल पर 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं. इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती है. इस यूट्यूब चैनल पर वह अपने डांस अकादमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं. धनश्री ने साल 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से पढ़ाई की है.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- दो गज की दूरी, मास्क और वैक्सीन ही जीत का रास्ता











