बलौदाबाजार. खैंदा गांव में रहने वाले दो जुड़वा भाइयों शिवनाथ और शिवराम की शनिवार देर रात मौत हो गई. हालांकि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की वजह से पुलिस भी इस घटना की जांच कर रही है. शिवराम और शिवनाथ के घरवालों के अनुसार शनिवार रात दोनों को तेज बुखार हुआ था. सुबह जब घरवाले इनके कमरे में पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी. गांव में दोनों भाइयों के खुदकुशी कर लेने की चर्चा भी है. दोनों की उम्र 20 साल थी. दिसंबर 2001 में जन्मे शिवनाथ और शिवराम शरीर से जुड़े हुए थे.
https://दर्जनों चक्कर के बाद नहीं बन रहे प्रमाण पत्र, त्रस्त छात्रा ने लिखा- नहीं चाहिए छात्रवृत्ति
इनके दो धड़, दो सिर, चार हाथ और दो पैर थे. एक साथ ही शिवराम और शिवनाथ अपने सारे काम किया करते थे. चाहे स्कूटर चलाना हो, नहाना हो, स्कूल जाना हो. दोनों का जुड़ा हुआ शरीर एक साथ काम करता था. इस वजह से इन्हें दो जिस्म एक जान के नाम पर भी देश और दुनिया में जाना जाता रहा है. मानव शरीर की अनोखी संरचनाओं पर रिसर्च करने वाली कई विदेशी टीमें भी बलौदाबाजार आकर शिवनाथ और शिवराम से मुलाकात कर चुकी थीं.
https://हाथी के हमले से 30वीं मौत, बुजुर्ग को पटककर मार डाला







