नई दिल्ली. टीवीएस मोटर कंपनी ने TVS NTorq 125 Super Squad Edition के तहत Marvel Spider-Man और Thor से प्रेरित स्कूटरों को लॉन्च किया है. टीवीएस NTorq 125cc स्कूटर के कई वेरिएंट पहले से मार्केट में हैं. इन्हीं में से एक है Super Squad Edition. कंपनी ने Marvel के कॉमिक कैरेक्टर के आधार पर इस वेरिएंट के स्कूटर की कलर थीम डिजाइन की है. इसमें कैप्टन अमेरिका और ब्लैक पैंथर पर बेस्ड स्कूटर पहले से शामिल हैं. अब स्पाइडरमैन और थॉर की थीम वाले स्कूटर भी इस वेरिएंट का हिस्सा होंगे. टीवीएस NTorq 125 के बेसिक मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 73,270 रुपए से शुरू होती है. वहीं सुपर स्क्वैड एडिशन की प्राइस 83,825 रुपए से शुरू होती है.
https://Tecno Spark 8T बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और शानदार फीचर्स से है लैस
कॉमिक कैरेक्टर पर बेस्ड इन स्कूटर को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने डिज्नी इंडिया के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है. इस वेरिएंट का पहला स्कूटर 2020 में लॉन्च हुआ था. कंपनी के Super Squad Edition वाले NTorq 125 स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन असिस्ट, कॉलर आईडी और पार्किंग लोकेशन असिस्ट जैसे कई नए जमाने के फीचर्स उपलब्ध हैं. वहीं इन स्कूटर में 124.8cc का इंजन है जो 6.9 kW की मैक्सिमम पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बीएस-6 कंप्लायंट ये स्कूटर 5.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है. साथ ही इसमें डायमंड कट व्हील और डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह सिटी में 54.33 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.
https://देसी दादी ने बॉलीवुड गाने पर दिखाए गजब के जलवे, वीडियो जमकर हो रहा वायरल










