আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रंप और मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा

Published on: February 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी और ट्रंप दोनों नेता अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकले और रोड शो शुरू हुआ. ये रोड शो साबरमती आश्रम तक चला. रोड शो के दौरान ट्रंप ने साबरमती रिवर फ्रंट के पास लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. आश्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

http://खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, दो मृत, तीन गंभीर

दोनों नेता जब यहां पहुंचे तो सूत का सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें इस बारे में समझाया और सूत भी काटा. ट्रंप ने साबरमती आश्रम की आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शानदार यात्रा के लिए धन्यवाद.’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे. हिंदुस्तान के 36 घंटे के दौरे में डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद में करीब 4 घंटे रुकेंगे.

http://न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now