আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रू-नॉट मशीन इंस्टॉल, जुलाई के पहले हफ्ते से जिले में ही होगी कोरोना की जांच

Published on: June 27, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कोविड केयर सेंटर और कोविड अस्पताल की शुरूआत करने के बाद अब जल्द ही कोविड-19 के उपचार में एक और सुविधा जुड़ने जा रही है. जुलाई माह के पहले सप्ताह से जिले के कोरोना संदिग्धों और संक्रमित मरीजों दोनों की जांच जिला स्तर पर ही की जा सकेगी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को गोवा की अनुबंधित कंपनी ने जिला चिकित्सालय के कोविड सेक्शन में एक नग ट्रू-नॉट मशीन इंस्टाल की है. जिसकी क्षमता प्रतिघंटा चार नमूना जांच करने की है. इसके शुरू होते ही कोरोना के नमूने जांच के लिए राजधानी भेजे जाने की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही एक और ट्रू-नॉट मशीन भी लगाई जाएगी.

http://सुशांत का पटना स्थित घर बनेगा मेमोरियल, एक्टर से जुड़ी ये चीजें होंगी मौजूद

जिसके बाद नमूने जांचने का काम दो-गुना रफ्तार से किया जाना संभव हो सकेगा. इस दौरान सिवल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ आरके परदल ने मशीन इंस्टाल करने वाले कोलकाता के इंजीनियर शुभादीप शीत से उपयोग संबंधी पूरी जानकारी ली और बताया कि वर्तमान में जिले के पैथोलॉजी स्टाफ और चुनिंदा लैब तकनीशियनों को आईआरएल रायपुर में प्रशिक्षित किया जा रहा है. विभाग ने जुलाई माह के पहले हफ्ते से कोविड-19 के सैंपल जांच करने के लिए तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है. मशीन इन्स्टौलेशन के समय कोरोना में ड्यूटीरत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अधिकारी-कर्मचारियों में जिला कार्यक्रम समन्वयक उत्तम श्रीवास, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर विनय नाग, मैडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट उमेश ठाकुर एवं एसटीएलएस अरविंद सिदार ने उपस्थित रह कर जांच संबंधी डेमो का पूर्वाभ्यास किया.

http://गांजे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, पिथौरा पुलिस की कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
887134271

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now