আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत का पटना स्थित घर बनेगा मेमोरियल, एक्टर से जुड़ी ये चीजें होंगी मौजूद

Published on: June 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए 13 दिन बीत चुके हैं. उनकी तेरहवीं पर उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. इसमें सुशांत को आखिरी गुडबाय कहने के साथ कई अन्य सारी बातें भी कही गई हैं. स्टेटमेंट में लिखा है- अलविदा सुशांत. दुनिया के लिए जो सुशांत सिंह राजपूत था वो हमारे लिए हमारा प्यारा गुलशन था. वो आजाद ख्याल का, बातूनी और बहुत समझदार लड़का था. वो हर चीज में दिलचस्पी रखता था. उसके सपने कभी किसी चीज से रुके नहीं और उसने एक शेर के दिल के साथ उन सपनों का पीछा किया. वो दिल खोलकर हंसता था. वो हमारे परिवार का गौरव और प्रेरणा था. उसका टेलिस्कोप उसकी सबसे पसंदीदा चीज थी, जिससे वो सितारों को देखा करता था.

http://गांजे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, पिथौरा पुलिस की कार्रवाई

हम अभी भी इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब हम कभी उसकी हंसी नहीं सुन पाएंगे. उसकी चमकती आंखें नहीं देख पाएंगे और साइंस के बारे में उसकी कभी खत्म ना होने वाली बातें नहीं सुन पाएंगे. उसके जाने से हमारे परिवार में खालीपन फैल गया है, जो कभी खत्म नहीं होगा. वो सच में अपने हर एक फैन से प्यार करता था. स्टेटमेंट में आगे बताया गया है कि उनकी यादों को ताजा रखने के लिए एक फाउंडेशन बनाई जा रही है. आगे लिखा गया है- हमारे गुलशन को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया. उसकी यादों और लिगेसी को सम्मान देने के लिए परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (SSRF) का निर्माण कर रहा है.

http://कोरोनिल के भ्रामक प्रचार के आरोप में बाबा रामदेव समेत 5 के खिलाफ FIR

इससे सुशांत की पसंद के एरिया यानी साइंस, सिनेमा और स्पोर्ट्स में आने वाले यंग टैलेंट को सपोर्ट किया जाएगा. साथ ही पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर को मेमोरियल में तब्दील किया जाएगा. हम यहां उनकी पर्सनल चीजें रखेंगे जिसमें उनकी हजारों किताबें, टेलिस्कोप, फ्लाइट सिम्युलेटर संग अन्य चीजें होंगी. इससे फैन्स और शुभचिंतक उनसे जुड़े रहेंगे. सुशांत के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को अब उनका परिवार संभालेगा. इसके जरिए उनकी यादों और लिगेसी को ताजा रखा जाएगा. परिवार ने सभी फैन को प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है.

https://www.instagram.com/p/CB7Yxq9Alxp/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
887134271

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now