আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौके पर ही मौत

Published on: February 22, 2023
---Advertisement---

बालोद. गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा के पास मंगलवार देर रात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद कार पूरी तरह ट्रक में घुस गई थी. मौके पर ही चारों ने दम तोड़ दिया था. सभी की बॉडी कार में फंसी हुई थी। गैस कटर का इस्तेमाल कर चार-पांच घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि सलूजा परिवार रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम के बाद वापस बालोद लौट रहा था.

https://विराट कोहली को सरेआम Kiss करती नजर आई लड़की, वीडियो वायरल

तभी खप्परवाड़ा गांव के पास आयरन ओर से भरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. सलूजा परिवार के अन्य सदस्यों से जब इस पूरे मामले में बात की गई तो पता चला कि ये अपनी ही कार से रायपुर गए हुए थे, लेकिन वापसी के दौरान इनकी गाड़ी खराब हो गई. बाद उन्होंने एक निजी ट्रैवल से कार बुक किया और वापस लौट रहे थे. बालोद जिले के सरहद पर पहुंचते ही इनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई. मृतकों में सिमरन कौर, राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस की जांच जारी है.

https://सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ 11 धाराओं में दर्ज कराया केस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now