আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाइक को चपेट में लेकर ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, 4 की मौत

Published on: March 4, 2022
---Advertisement---

दुर्ग. बाइक को चपेट में लेकर एक ट्रक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ट्रक ड्राइवर सहित बाइक सवार तीन लोग शामिल हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया. पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार देर रात 12.30 बजे की है. दुर्ग से धमधा की ओर जा रहा ट्रक धमधा नाका रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज के ऊपर सामने आ रही बाइक को चपेट में लेते हुए ब्रिज के नीचे गिर गया. जिससे बाइक सवार तीन लोगों व ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर का शव ट्रक में फंसा रह गया. पुलिस ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.

https://10 को जनपद पंचायत कसडोल और 11 को भाटापारा में होगा अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्रवाई

बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. हादसे में बालोद सिफोसा निवासी ट्रक ड्राइवर महेश बारले, बाइक सवार दुर्ग लुचकी पारा निवासी तौसिफ खान, दुर्ग तकियापारा निवासी साहिल खान और दुर्ग चुलकी पारा निवासी मो. अमन की मौत हुई है. देर रात जब ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिरा तो नीचे एक पिकअप और बाइक खड़ी थी. इसके चलते पिकअप और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है.

https://वेबसीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ का ट्रेलर रिलीज, ब्रिटिश शो ‘गिल्ट’ का है रीमेक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now