कांकेर. मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 छात्रों को एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला. बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है. जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी 4 छात्र मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उनको कुचल दिया. हादसे में चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद ग्रामीण भड़क गए हैं. चारों छात्रों के शव अभी सड़क पर ही पड़े हुए हैं. ग्रामीणों ने रास्ता बंद कर दिया है. चारों छात्र 10वीं और 12वीं के बताए जा रहे हैं. उनके नाम सामने नहीं आ सके हैं.
http://अग्नि ने पदभार संभाला, बोले- अब अग्नि आ गया है, गलत की गुंजाइश नहीं
हादसे के थोड़ी देर बाद उधर से एक बस निकली. ग्रामीणों के रास्ता बंद को देख वह बस बैक करने लगा. इस दौरान कंडक्टर पीछे खड़ा होकर बस पास कराने का प्रयास कर रहा था. शोर-शराबे और हंगामे के बीच चालक ने कंडक्टर को ही बस से कुचल दिया. उसकी भी मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. वहीं कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक मालिक और चालक जब तब वहां नहीं आएंगे, वे शव नहीं उठाने देंगे. फिलहाल स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है. ग्रामीणों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है.
http://राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए 54 शिक्षकों का चयन







