আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

Published on: March 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है. आज शाम 4 बजे के बाद राजभवन पहुंचकर सीएम रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. इस्तीफे के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि प्रदेश में अब किसी और को मौका देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि मुझे इस पद पर काम करने का मौका मिलेगा लेकिन बीजेपी ने मुझे यह अवसर दिया. ऐसा केवल बीजेपी में ही हो सकता है.

http://अश्विन बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, लगातार दूसरे महीने भारतीय क्रिकेटर ने जीता अवॉर्ड

अचानक पैदा हुए इस संकट के बीच पहली बार विधायक बनने वाले धन सिंह रावत राज्य के अगले सीएम हो सकते हैं. खबर यह भी है कि उनके साथ बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी को राज्य के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इधर, बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि दोनों पर्यवेक्षक दिल्ली से देहरादून के लिए चल दिए हैं और शाम करीब 6 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे.

http://Motorola के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now