रायपुर. राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है. जारी आदेश में संयुक्त संचालक सहित कई जिलों में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को इधर से उधर किया गया है. देखिए सूची-
http://50 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली
http://इस मशहूर गायिका ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे ससुरालवालों को छोड़ना मत
मुख्यमंत्री भूपेश न्यूयॉर्क में शिवाजी जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयार्क स्थित कॉन्सूलेट जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में श्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी को नमन करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज को स्मरण करने में एक आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व और शौर्य के प्रतीक की तस्वीर उभरती है. शिवाजी ने कम संख्या की सेना के बावजूद आत्मविश्वास के बल पर कई लड़ाई जीती है. उसी प्रकार हमें भी आज की परिस्थिति में अपनी चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी के नारी सम्मान के कार्यों, गुरू और माता के आदेशों का पालन, देश के लिए त्याग और समर्पण भाव से हमें सीखना चाहिए. उन्होंने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है कि भारत देश से बाहर हजारों मिल दूर यहां न्यूयॉर्क में हम लोग शिवाजी महाराज की जयंती मना रहे हैं.







