रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों स्थानांतरण का आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक 2002 बैच की रीता शांडिल्य अब तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग की सचिव होंगी. शांडिल्य अभी तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. इस पद पर उन्हें जनवरी 2020 में तैनात किया गया था. उनकी जगह पर 2005 बैच के IAS नीलम नामदेव एक्का को राजस्व सचिव बनाया गया है.
https://TVS की ये बाइक नए रंगों में लॉन्च, देती है 80Kmpl का माइलेज
उनके पास राहत आयुक्त और भू-अभिलेख आयुक्त की भी जिम्मेदारी रहेगी. एक्का अभी तक जन शिकायत विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनके पास विमानन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक की भी जिम्मेदारी थी. इस फेरबदल के बीच तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे 2006 बैच के भुवनेश यादव से यह विभाग कम हो जाएगा.2017 बैच के आकाश छिकारा को दंतेवाड़ा जिला पंचायत का मुख्य कार्य पालन अधिकारी बनाया गया है. छिकारा अभी महासमुंद जिला पंचायत के CEO हैं.
https://VIDEO : पवनदीप-अरुणिता का रोमांटिक गाना ‘मंजूर दिल’ रिलीज
https://पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में तोड़ा हार का सिलसिला, भारत को 10 विकेट से हराया
लोकवाणी में इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर होगी बात
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर बातचीत करेंगे. इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवंबर 2021 को होगा. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.








