रायपुर. राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस बार विभाग के विभिन्न संभाग और उप संभाग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी और सहायक अभियंता का स्थानांतरण किया है. मंत्रालय से जारी सूची में कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं. देखिए सूची-
http://7वें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त के भुगतान का आदेश जारी

http://साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच छत्तीसगढ़ का गठन, आशा अध्यक्ष, प्रवीण उपाध्यक्ष
सिस्टर हिल्दा एक्का बनी मिसाल, उनकी इच्छानुसार मृत्यु के बाद परिजनों ने किया नेत्रदान
जशपुर. नर्स के रुप में जीवन भर लोगों की सेवा करने वाली सिस्टर हिल्दा एक्का जाते-जाते भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गई. जशपुर जिले के सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त 69 वर्ष की सिस्टर हिल्दा एक्का के शुक्रवार को निधन के बाद उनकी इच्छानुसार परिजनों ने नेत्रदान करवाया. स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुईं, शुरू से सेवाभावी सिस्टर हिल्दा एक्का अपनी मौत के बाद भी लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक कर गईं. उनके परिवार ने मृत्यु उपरांत समय पर सूचित कर नेत्र बैंक के माध्यम से नेत्रदान सुनिश्चित कराया. नेत्रदान की जानकारी देते हुए जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सिस्टर हिल्दा एक्का की मृत्यु के बाद परिजनों ने कार्यालय को उनकी अंतिम इच्छा नेत्रदान के बारे में जानकारी दी. जिला अस्पताल से तुरंत एक टीम तैयार कर उनकी आंखों को सुरक्षित निकालकर नेत्र चिकित्सालय के नेत्र बैंक पहुंचाया गया है.







