रायपुर. राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. मंत्रालय महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से शुक्रवार इसका आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिक संतन देवी जांगड़े को उपायुक्त सरगुजा और परीक्षा नियंत्रक विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड सरगुजा में पदस्थ किया गया है. पद्मिनी भोई अब दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर बनाई हैं. अश्वनी देवांगन दुर्ग जिले के पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे. अभिषेक अग्रवाल रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त होंगे. सूर्य किरण तिवारी सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक बनाए गए हैं. नूतन कुमार कंवर कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं. मुकेश राव के दुर्ग जिले के संयुक्त कलेक्टर बने हैं. कौशल प्रसाद तेंदुलकर को कोरबा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
https://SP-IG कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की दो टूक- प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो

https://आईटीबीपी और सीएएफ के 26 जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती
राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत 08 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित
बेमेतरा. राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नई दिल्ली में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों से 08 नवम्बर को शाम 04 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु विभाग के वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है.







