राजनांदगांव. आईटीबीपी और सीएएफ के 26 जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर के खाने में ITBP और CAF जवानों को पनीर की सब्जी और नॉनवेज परोसा गया था. खाना खाने के आधे घंटे बाद जवानों को उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई. देर शाम तक ज्यादा हालत बिगड़ी तो 15 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर रात करीब 10 बजे के बाद 11 जवानों की और हालत खराब हो गई. उन्हें भी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के खैरागढ़ विकासखंड स्थित मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग को उनके उपचार के लिए निर्देशित किया है.
https://सिद्धार्थ-शहनाज का आखिरी गाना ‘हैबिट’ रिलीज, दिखी दोनों के बीच प्यार भरी नोंक-झोक
कलेक्टर उनके स्वास्थ्य के संबंध में लगातार जानकारी ले रहे हैं. तत्काल इलाज मिलने से जवानों को राहत मिली और सभी जवान खतरे से बाहर है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी खैरागढ़ में निरंतर जवानों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले के मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित होने पर सभी का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है. सभी जवान खतरे से बाहर हैं. मौके पर एसडीएम एवं मेडिकल टीम उपस्थित है. एसडीएम लवकेश ध्रुव ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ में भर्ती 26 जवानों का स्वास्थ्य ठीक है. मलैदा कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए भेजी गई है.
https://ड्राइविंग सिखाने के बहाने नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार







