महासमुंद. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज गुरूवार को 23 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. इनमें 1 सहायक उपनिरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक, 12 आरक्षक और 2 आरक्षक चालक शामिल हैं. देखिए सूची-
http://मूक बधिर का पैर तोड़ा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा फिर तत्काल छोड़ा

http://14 लाख बैंक कर्मचारियों को तोहफा, एक महीने पहले मिल जाएगी सैलरी
छत्तीसगढ़ की जनजातीय कलाकृतियां दिल्ली में बनी आकर्षण का केन्द्र
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित इन्दिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स में ‘रुरल बिजनेस समिट और ट्रेड फेयर’ का आयोजन किया गया है. ट्रेड फेयर में विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इस दौरान छत्तीसगढ़ की बेजोड़ धातु शिल्पकला की झलक देखने को मिल रही है. प्रदेश की बेलमेटल से मूर्तियाँ बनाने की कला उत्कृष्ट है. ग्रामीण शिल्पियों की इन कलाकृतियों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. इन कलाकृतियों में सर्वाधिक आदिवासी जीवनशैली और संस्कृति से संबंधित, वन्यजीव, देवी देवताओं की मूर्तियाँ आकर्षण का केंद्र बनी है. पूजा कक्ष हो या स्वागत कक्ष हर जगह इन मूर्तियों को रखा जा सकता है. जिनकी कीमत 100 से लेकर 10 हजार तक है. वहीं, ये कलाकृतियाँ आदिवासी मान्यताएँ और परंपराओं से भी जुड़ी हुईं हैं.







