महासमुंद. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज गुरूवार को 21 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. इनमें 6 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं. देखिए सूची-
http://शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान, सलमान ने वीडियो पोस्ट कर दिया ऐसा रिएक्शन

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
रायपुर. पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता तथा सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने आप को समर्पित करने और देश की आम जनता के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास करने की भी शपथ ली. इन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में योगदान करने और सत्य निष्ठा बनाए रखने का संकल्प भी लिया. इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
http://बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट से लिया ब्रेक
नए रोजगार उन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाए : उमेश पटेल
रायपुर. उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल पॉलीटेक्नीक कॉलेज की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई. मंत्री पटेल ने कहा कि कॉलेज में संचालित तकनीकी कोर्स के अलावा क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुरूप रोजगार उन्मुखी नये पाठ्यक्रम बीएससी कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, गणित, बीसीए के साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू किया जाए. इस संबंध में संचालक तकनीकी शिक्षा को पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.







