महासमुंद. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बुधवार को 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. इनमें 2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं. देखिए सूची-
http://BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

http://बाल कटवाते नाई को धमकी देने वाले बच्चे का एक और वीडियो वायरल
महिला स्व सहायता समूह से 12 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
धमतरी. एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) के तहत संचालित 60 आंगनबाड़ी केन्द्रों में नाश्ता एवं गरम भोजन सामग्री प्रदाय किया जाना है. इसके लिए इच्छुक महिला स्व सहायता समूहों से आगामी 12 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. परियोजना अधिकारी के मुताबिक ऐसा समूह, जिसका गठन छः माह पूर्व हुआ हो तथा जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र है, उसी वार्ड का समूह आवेदन के लिए पात्र होगा. इस संबंध में समूह को ’ए-4’ साईज पेपर में आवेदन लिखकर सहमति संबंधी प्रस्ताव की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगी. आवेदन कलेक्टोरेट के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) कार्यालय में नियत तिथि तक जमा किया जा सकता है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना (शहरी) कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है.
http://गणतंत्र दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम के अभाव में नहीं दिखा उत्साह







