नई दिल्ली. बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अब उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ने पर वुडलैंड्स अस्पताल की डॉक्टर रूपाली बसु ने कहा कि सौरव गांगुली को धमनियों में रुकावटों के लिए परीक्षण करवाना है. बता दें कि इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
http://बाल कटवाते नाई को धमकी देने वाले बच्चे का एक और वीडियो वायरल
तब उनके एक आर्टरी में ब्लॉकेज का इलाज किया गया था. बाद उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी. पिछली बार तबीयत खराब होने के बाद गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी.5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है. कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है. उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है. गांगुली का दिल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है.
http://गणतंत्र दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम के अभाव में नहीं दिखा उत्साह











