रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार मंत्रालय महानदी भवन से जारी सूची इस प्रकार है-



http://ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी, भारत में भी बढ़ी उम्मीद
गृह मंत्री ने की अपराध अनुसंधान विभाग के कार्यों की समीक्षा, प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश
रायपुर. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध दर्ज लंबित प्रकरणों के निराकरण ततपरता से करने के निर्देश दिए. गृह मंत्री मंत्री ने मानव तस्करी, अपहरण, गुम व्यक्तियों से सम्बंधित प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने अपराधिक मामलों में न्यायालयों में समय सीमा में जवाबदावा प्रस्तुत करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. गृह मंत्री ने सीआईडी के कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा और बेहतर ढंग से कार्य संचालन के लिए सुझाव देने के भी निर्देश अधिकारीयों को दिए. बैठक में सी.आई.डी. के उप पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद द्विवेदी, विनीत खन्ना एवं हिमानी खन्ना उपस्थित थे.
http://भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक 7 जनवरी तक बढ़ाई गई
कोण्डागांव जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार की भर्ती प्रक्रिया निरस्त
कोण्डागांव. जिला स्तरीय चयन समिति कोण्डागांव की 21 दिसम्बर को सम्पन्न बैठक में लिए गए निर्णयानुसार जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार संविदा (01 पद) हेतु प्रकाशित पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची में किसी भी उम्मीदवार के पास आपदा राहत प्रबंधन क्षेत्र में 05 वर्ष का कार्यानुभव एवं संबंधित क्षेत्र में पीएचडी डिग्री धारक एवं 03 वर्ष का कार्यानुभव प्रमाण पत्र के न होने पर शासन के दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित मापदण्ड की पूर्ति न होने से जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार संविदा (01 पद) की भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने हेतु सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है. एतद् द्वारा उक्त भर्ती को निरस्त कर दिया गया है.







