रायपुर. राज्य शासन द्वारा 14 जिला आबकारी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार विकास कुमार गोस्वामी को बिलासपुर से जशपुर, सौरभ बख्शी को जशपुर से मुंगेली, जेठूराम मंडावी को बालोद से कोरबा, नवीन प्रताप सिंह तोमर को बलौदाबाजार-भाटापारा से राजनांदगांव, अश्वनी कुमार अनंत को रायपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा, दिनकर वासनिक को रायगढ़ से महासमुन्द, श्रीमती मंजूश्री कसेर को महासमुन्द से रायगढ़ और यदुनंदन राठौर को रायपुर से दुर्ग स्थानांतरित किया गया है. इसी तरह डीके राठौर को दुर्ग से रायपुर, पीके नेताम को दंतेवाड़ा से गरियाबंद, श्रीमती सोनल नेताम को गरियाबंद से दुर्ग, जीएस निरूटी को जांजगीर-चांपा से सरगुजा, नवनीत तिवारी (परिवीक्षाधीन) को बिलासपुर से दंतेवाड़ा और विष्णु साहू (परिवीक्षाधीन) को रायपुर से सुकमा स्थानांतरित किया गया है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 23 मरीज मिले, 9 डिस्चार्ज, अब 441 एक्टिव केस
छूटे हुए राशनकार्डधारियों को अप्रैल-मई का चना, नमक एवं गुड़ जून में मिलेगा
रायपुर. राज्य के ऐसे राशनकार्डधारी जो लॉकडाउन के कारण उचित मूल्य की दुकानों से अप्रैल एवं मई में चना, नमक एवं गुड़ नहीं लिए हैं उन्हें अप्रैल और मई माह का चना, नमक और गुड़ का वितरण जून माह में किया जाएगा. राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी कर आयुक्त सहसंचालक खाद्य नगरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय एवं प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम को अप्रैल व मई में अवितरित चना, नमक व गुड़ का वितरण उचित मूल्य के दुकानों से जून में कराने को कहा गया है.
http://ग्राहक की तलाश में 41 नग हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार







