আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीडब्लूडी में ईई से लेकर एसडीओ तक का स्थानांतरण, देखिए सूची

Published on: October 4, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने गुरूवार को लोक निर्माण विभाग के 11 इंजीनियरों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार के साथ नई पोस्टिंग की है. इनमें से एक कार्यपालन अभियंता हैं, 6 प्रभारी कार्यपालन अभियंता, 4 एसडीओ शामिल हैं. जारी आदेश में गरियाबंद में पदस्थ कार्यपालन अभियंता एचआर धुव का धमतरी, सेतु संभाग रायगढ़ में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरए तिवारी का बिलासपुर परिक्षेत्र, नवा रायपुर में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता डीके माहेश्वरी का सेतु संभाग राजनांदगांव, खैरागढ़ में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता केबी अश्वनी कुमार का सेतु संभाग रायगढ़, रामानुजगंज में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता एमआर जाटव का गरियाबंद, सुकमा में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता एके चौहान का खैरागढ़ तबादला हुआ है.

http://चित्रकोट उप निर्वाचन : एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, अब मैदान में 6 प्रत्याशी

जगदलपुर परिक्षेत्र में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरए दिवाकर प्रभारी को जगदलपुर के अलावा सुकमा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बिलासपुर उपसंभाग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी कुर्मराम गंगेश्री का प्रभारी कार्यपालन अभियंता के तौर पर संभाग क्रमांक -1 बिलासपुर, उपसंभाग नारायणपुर में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी आरके शाक्य का प्रभारी कार्यपालन अभियंता के तौर पर नारायणपुर संभाग, नरहरपुर उपसंभाग में अनुविभागीय अधिकारी यूके मेश्राम में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता के तौर पर सुकमा संभाग और अंबिकापुर उपसंभाग-2 में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी नुजरियस एक्का का प्रभारी कार्यपालन अभियंता के तौर पर रामानुजगंज संभाग में तबादला हुआ है.

http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

 http://‘घुंघरू’ गाने पर इस विदेशी लड़की ने किया जबदस्त डांस, देखिए VIDEO

http://मूक बधिर का पैर तोड़ा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा फिर तत्काल छोड़ा

http://23 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण, एसपी ने जारी किया आदेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now