नई दिल्ली. एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘डिब्बुक-द कर्स इज रियल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म हॉरर-थ्रिलर से भरपूर है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ एक्ट्रेस निकिता दत्ता नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है और इसे देखकर आपको भी डर की एक सिरहन पैदा हो सकती है. इस फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं. ट्रेलर उस कपल के जीवन की झलक दिखलाता है, जो एक भयंकर उलझन में फंसा हुआ है.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों फिर इजाफा, जानें अब आपके शहर में क्या है रेट?
दरअसल, पत्नी एक एंटीक जूइस बॉक्स घर लाती है, जो डिबुक बॉक्स साबित होता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि इमरान हाशमी अपनी पत्नी निकिता के साथ एक बेहद खूबसूरत घर में रहते हैं जो किसी वेकेशन स्पॉट जैसा है. इस घर को सजाने के लिए निकिता एक एंटीक बॉक्स को घर ले आती हैं और इसी बॉक्स से शुरू होती होता है डर का सिलसिला. फिल्म 29 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीजा होगी. बता दें कि इमरान हाशमी और निकिता दत्ता की ये फिल्म एक मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है. ये फिल्म 2017 में आई मलयालम ब्लॉकबस्टर – ‘एज्रा’ का ऑफिशल रीमेक है.
https://मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ Nokia XR20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत










