আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल की कीमतों फिर इजाफा, जानें अब आपके शहर में क्या है रेट?

Published on: October 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरूवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.54 रुपए जबकि डीजल का दाम 95.27 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.44 रुपए व डीजल की कीमत 103.26 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.11 रुपए जबकि डीजल का दाम 98.38 रुपए लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 103.61 रुपए लीटर जबकि डीजल 99.59 रुपए लीटर पहुंच गया है. बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.

https://रेलवे स्टेशन पर लड़की ने किया ‘सात समंदर पार’ गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

https://मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ Nokia XR20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now