नई दिल्ली. दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान की फिल्म ‘कला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगा है. फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. लोग ट्रेलर के वीडियो पर लगातार कमेंट कर बाबिल और फिल्म की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरीकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक सिंगर पर बेस्ड है, जहां तृप्ति और बाबिल खान दोनों को एक सिंगर के रूप में प्रजेंट किया गया है.
https://‘फ्रिज में रखे श्रद्धा के कटे सिर को निहारता रहता था आफताब’
फिल्म में तृप्ति इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर होती हैं, उनकी लाइफ काफी अच्छी चल रही होती, तभी फिल्म में बाबिल की एंट्री हो जाती है. बाबिल के आते ही तृप्ति की जिंदगी अंधकार की ओर जाने लगती है. ट्रेलर में यह क्लियर नहीं हो पाया है कि बाबिल की भूमिका किस तरह की है. क्या वह निगेटिव रोल अदा करने वाले हैं या फिर फिल्म की कहानी कुछ अलग ही है. इस बात को जानने के लिए हमें 1 दिसंबर तक इंतजार करना होगा, क्योंकि ये फिल्म इसी दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
https://‘होशियारी मत दिखाइए’, मोरबी हादसे पर गुजरात सरकार को हाईकोर्ट की फटकार










