नई दिल्ली. Toyota Fortuner GR Sport एसयूवी भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 48.43 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी ने एसयूवी के इस नए वैरिएंट को कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ उतारा है. साथ ही इसमें कई नए फीचर्स अपग्रेड और कुछ मैकेनिकल बदलावों भी किए गए हैं. नई Toyota Fortuner GR-S के टॉप-एंड वैरिएंट के सस्पेंशन सेटअप को रीट्यून किया गया है. हालांकि, इसमें वही 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 3,000 – 3,400 rpm पर 201 bhp की पीक पावर और 1,600 – 2,800 rpm के बीच 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस वैरिएंट को एक्सक्लूसिव रूप से 4WD सिस्टम के साथ पेश किया गया है.
https://NEET PG परीक्षा नहीं होगी स्थगित, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर जीआर स्पोर्ट की स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में जेस्चर-कंट्रोल वाले टेलगेट, लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, 7 एयरबैग और बहुत कुछ शामिल हैं. नई Toyota Fortuner GR Sport एसयूवी लीजेंडर पर आधारित है. इसमें नए एयर डैम, जीआर बैजिंग और फ्रंट एंड पर नए फॉग लैंप क्लस्टर के साथ एक नए डिजाइन के बम्पर मिलते हैं. नया Toyota Fortuner GR-S वैरिएंट GR लोगो वाले रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ आती है. ब्लैग लेदर सीट्स के साथ इंटीरियर स्पोर्टियर दिखता है और रेड स्टिचिंग के साथ सुएड अपहोलस्ट्री मिलती है. हेडरेस्ट और स्टीयरिंग व्हील में GR लोगो दिया गया है. इसके सेंटर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट पैनल में अलग-अलग ट्रिम फिनिश है.
https://‘पृथ्वीराज’ का पहला गाना ‘हरि हर’ रिलीज, राजा की वीरता का मनाया जश्न










