আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

NEET PG परीक्षा नहीं होगी स्थगित, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

Published on: May 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. 21 मई को होने जा रही इस साल की NEET PG परीक्षा स्थगित करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है. कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना परीक्षा की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के हित के खिलाफ होगा. याचिका में कहा गया था कि 2021 की मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया अब तक जारी है. इसलिए, 2022 की परीक्षा को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए. दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए ने नीट पीजी परीक्षा को स्थगित करने की मांग की थी. आईएमए द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर नीट पीजी 2022 की परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था. बता दें कि NEET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया जा रहा है. पिछले कई दिनों से छात्र NEET PG 2021 काउंसलिंग में देरी के कारण परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे.

https://‘पृथ्वीराज’ का पहला गाना ‘हरि हर’ रिलीज, राजा की वीरता का मनाया जश्न

जिसके बाद आईएमए ने भी स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार करने को कहा था. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्र में आगे कहा था कि राज्यों में रिक्तियों के लिए काउंसलिंग मई के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है. आईएमए ने पत्र में इस बात का जिक्र किया कि 05 से 10 हजार इंटर्न, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है, वह अपनी परीक्षा पूरी होने में देरी के कारण नीट पीजी के लिए उपस्थित नहीं हो सकेंगे. इसलिए छात्रों के भविष्य को देखते हुए नीट पीजी की परीक्षा को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए. हालांकि कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दिया है. कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना परीक्षा की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के हित के खिलाफ होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now