नई दिल्ली. शुक्रवार सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संदेश देंगे. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ वे एक वीडियो संदेश साझा करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी का यह वीडियो संदेश कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर हो सकता है. इससे पहले देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की.
मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोरोना को हराने के लिए सभी मत और विचारधारा के लोगों का एकजुट होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अपनी आस्था और पंथ को बचाने के लिए भी पहले कोरोना को हराना होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि वे कोरोना से लड़ाई में धर्मगुरुओं को भागीदार बनाएं. मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्र और राज्यों द्वारा अब तक उठाए गए कदमों और कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नई रणनीतियों पर भी बात की.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 328 नए केस, 12 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
At 9 AM tomorrow morning, I’ll share a small video message with my fellow Indians.
कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2020









