আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PM Kisan : कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Published on: August 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. कल 9 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि के रजिस्टर्ड किसानों के खाते में सरकार 2 हजार रुपए की 9वीं किस्त डालेगी. भारत सरकार द्वारा MyGovIndia ट्विटर हैंडल से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है. बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है. अब तक सरकार किसानों को 8 किस्तों का पैसा दे चुकी है. इस योजना के तहत पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

http://‘द एम्पायर’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा कुणाल कपूर और दृष्टि धामी का दमदार अंदाज

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा. बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

कल से पांच दिनों तक सस्ता सोना बेचेगी सरकार, जानिए कितनी होगी कीमत

जानकारी या शिकायत के लिए यहां करें संपर्क

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए या समस्या होने पर शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी मौजूद है. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 011-24300606 भी है. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now